नवगछिया : हवाई सेवा के लिए कार्यालय के सामने घंटों शांतिपूर्ण किया धरना-प्रदर्शन

EVENT सूचना/खबरे

नवगछिया : अर्जुन कॉलेज ऑफ एजुकेशन, नवगछिया के छात्र- छात्राओं ने महाविद्यालय प्रांगण से पैदल मार्च करते हुए अनुमंडल कार्यालय, नवगछिया पहुंचकर कार्यालय के सामने घंटों शांतिपूर्ण धरना-प्रदर्शन किया।

Whatsapp group Join

Thank you for reading this post, don't forget to subscribe!

महाविद्यालय के प्राचार्य प्रो. दिलीप कुमार चौधरी, प्रो. शिवम वर्मा, प्रो. राजेश कुमार यादव, प्रो. सरिता कुमारी, प्रो. प्रशांत आनंद, प्रो. पूजा, प्रो। नीरज कुमार, प्रो. अभिनंदन ने अनुमंडल अधिकारी पदाधिकारी नवगछिया से मिलकर भागलपुर में यथाशीघ्र हवाई सेवा बहाल करने हेतु ज्ञापन दिया।

प्राध्यापकों ने निवेदन किया गया कि सिल्क सिटी भागलपुर को यथाशीघ्र अंतरराष्ट्रीय हवाई यातायात की सुविधा की अत्यंत आवश्यकता है। भागलपुर बिहार की वित्तीय राजधानी होने के साथ ही सांस्कृतिक और वाणिज्य केंद्र भी रहा है। हवाई सेवा प्रारंभ होने से भागलपुर शहर के शिक्षा, चिकित्सा एवं उद्योग के क्षेत्र में अप्रत्याशित प्रगति होने की प्रबल संभावना है।