नवगछिया : हर्ष फायरिंग में युवक को लगी गोली, घायल

Crime Reoprts

नवगछिया : झंडापुर थानाक्षेत्र के धर्मपुररत्ती पंचायत के वार्ड नंबर दो नन्हकार गांव में रविवार की रात शादी समारोह के दौरान हर्ष फायरिंग की गई। इस फायरिंग में गोली एक बाराती को जा लगी।

Whatsapp group Join

Thank you for reading this post, don't forget to subscribe!

मिली जानकारी के अनुसार गोली पैर में लगी, जिसे लोग तुरंत इलाज के लिए भागलपुर लेकर रवाना हो गए। इस घटना की सूचना पर झंडापुर थाना पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए हर्ष फायरिंग करने के मामले में नन्हकार के राजीव दास और मड़वा महंत स्थान चौक से सुशील दास को हिरासत में लिया है।

नन्हकार गांव में बारात पीरपैंती के बाराहाट से आयी थी। थानाध्यक्ष विश्वबंधु कुमार ने सोमवार को बताया कि घायल के बयान पर प्राथमिकी दर्ज की जाएगी।