बिहपुर । हरिओ महेशपुर गांव स्थित मानव जागरण सद्गुरु कबीर आश्रम में बुधवार को सद्गुरु कबीर की जयंती महंत छेदन दास जी महाराज की अगुवाई एवं मुखिया प्रतिनिधि सच्चिदानंद सिंह के संचालन में मनायी गयी। इस मौके पर सबसे पहले झंडोत्तोलन किया गया।
Thank you for reading this post, don't forget to subscribe!उसके बाद सत्संग एवं भंडारे का आयोजन किया गया।जिसने हजारों की संख्या में श्रद्धालु शामिल हुये। इस मौके बाबा छेदन दास ने कहा कि सद्गुरु कबीर ने समाज को एक नई दिशा देने का कार्य किया है। वहीं गायक विशेश्वर दास ,केदार शाहब एवं सरपंच प्रतिनिधि राजकिशोर कुमार, गोविंद यादव समेत कई ग्रामीण मौजूद थे।
