नवगछिया: हथियार दिखा सीएसपी संचालक से हथियारबंद बदमाशों ने 6.61 लाख की लूट

Crime Reoprts

नवगछिया : नवगछिया में बदमाशों का आतंक एक बार फिर से सिर चढ़कर बोलने लगा है। सोमवार शाम सात बजे हथियारबंद बदमाशों ने हथियार दिखाकर सीएसपी संचालक धर्मेंद्र कुमार से 6.61 लाख रुपये लूट लिए और पिस्टल लहराते हुए भाग खड़े हुए। घटना नवगछिया थाना के बाबा बिशु राउत सेतु पहुंच पथ पर रेलवे ओवरब्रिज के पास की है। सीएसपी संचालक लोकमानपुर टोला कदवा का रहने वाला है।

Whatsapp group Join

Thank you for reading this post, don't forget to subscribe!

पीड़ित ने बताया कि उसने भारतीय स्टेट बैंक नवगछिया की मुख्य शाखा से सोमवार संध्या समय 6.61 लाख रुपये निकाला और बाइक से अपने घर जा रहा था। इसी दौरान बाबा बिशु राउत सेतु पहुंच पथ पर दो बाइक पर सवार चार बदमाश आये और ओवरटेक कर गाड़ी रोक दी। फिर पिस्टल निकालकर रुपये से भरा बैग लूट लिया। हल्ला करने पर जान से मारने की धमकी देते हुए फरार हो गये।

घटना की सूचना पर नवगछिया थानाध्यक्ष इंस्पेक्टर भारत भूषण घटनास्थल पर पहुंचे और छानबीन की। उन्होंने बताया कि इस संबंध में सीएसपी संचालक के बयान पर अज्ञात चार बदमाशों के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज कर मामले की छानबीन की जा रही है। उन्होंने बताया कि कई बार कहा गया है कि बड़ी रकम लेकर जाने के बाद इसकी सूचना थाना को अवश्य दें, ताकि सुरक्षित घर तक पहुंचाया जा सके लेकिन जानबूझकर संध्या समय इतनी बड़ी राशि अकेले लेकर ये लोग घर जाते हैं।