बिहार में एक तरफ जहां शराबबंदी है और मुख्यमंत्री नीतीश कुमार शराबबंदी की सराहना कर रहे हैं, दूसरी तरफ आए दिन किसी न किसी तरह शराब पीकर वीडियो वायरल हो रहा है. इसी बीच भागलपुर जिले के नवगछिया पुलिस थाना क्षेत्र के तेतरी गांव निवासी को नवगछिया पुलिस ने शराब के नशे में गिरफ्तार किया. शराबी को हाथकड़ी लगने के बाद खुद की गलती का अहसास हुआ. वह बार-बार छुड़वाने की विनती कर रहा था.
Thank you for reading this post, don't forget to subscribe!मिल ही जाती है शराब, अब नहीं पियेंगे
गिरफ्तार शराबी को जब पुलिस कोरोना जांच करवाने नवगछिया अनुमंडल अस्पताल ले जा रही थी. उस समय उससे पूछा गया की कहां से आ रहे है. तो वह बोला वह चिराग का आदमी है. इस बार गलती हो गई है. माफ कर दीजिए हमको छुड़वा दीजिए. जब शराबी से पूछा कि आप कहां से लाए तो शराबी ने कहा कहीं भी मिल जाता है. हम बाहर नहीं पी रहे थे, हम घर में पी रहे थे.
आखरी गलती है हमको छुड़वा दीजिए
हमको छुड़वा दीजिए. होली में कोई व्यवस्था नहीं है. पहली और आखरी गलती है. हम को छोड़वा दीजिए. फालतू में पकड़ लिया है. सब जगह दारू मिल रहा है. पुलिस खुद नाकाम है. हमको छुड़वा दीजिए. लगातार इस तरह की बातें कैमरा पर शराबी कह रहा था. पुलिस के साथ अस्पताल जा रहे शराबी ने कहा कि आप लोग सेटिंग कर लीजिए, हमको छुड़वा दीजिए.

