नवगछिया : सड़क पर अचानक भैंस दौड़ने लगा.. बाइक सवार खड़े ट्रैक्टर में ठोका, एक की मौत दूसरा घायल

Crime Reoprts

नवगछिया : गोपालपुर थाना क्षेत्र के पचगछिया की है। बाइक पर सवार होकर दोस्त के साथ युवक सैदपुर से मेला देखकर लौट रहे थे। सड़क के दोनों किनारे बाढ़ पीड़ित लोगों ने भैंस बांध रखा था। घर लौटने के क्रम में अचानक सड़क पर भैंस दौड़ गई, जिस वजह से बाइक सवार ने सड़क के किनारे खड़े ट्रैक्टर में ठोक दिया।

Whatsapp group Join

Thank you for reading this post, don't forget to subscribe!


इस घटना में बाइक चला रहे युवक की मौत हो गई। मृतक गोपालपुर थाना क्षेत्र के सिंघिया मकनपुर निवासी संजय चौधरी के पुत्र गौरव (24) बताए जाते हैं। वो वालटा बुशनर दवा कम्पनी में सेल्स मैनेजर थे। साथ में जा रहे उसके मित्र छोटू कुमार गम्भीर रूप से घायल हो गए। फिलहाल छोटू का इलाज मायागंज अस्पताल में चल रहा है।