नवगछिया : स्वतंत्रता सेनानी सैदपुर निवासी स्व. बाबू अच्युतानंदन सिंह की पुण्यतिथि मनाया

EVENT

नवगछिया : वीर बांकुडे प्रखर स्वतंत्रता सेनानी सैदपुर निवासी स्व. बाबू अच्युतानंदन सिंह की पुण्यतिथि उनके पैतृक आवास पर मनाया गया। इस मौके पर स्वतंत्रता सेनानी के छोटे भाई शारदा प्रसाद सिंह सैदपुरी की मौजूदगी में संयोजक शंभूशरण सिंह की उपस्थिति में नेताजी के तैल चित्र पर पुष्पांजलि अर्पित कर उन्हें भावभीनी श्रद्धांजलि दी गई।

Whatsapp group Join

Thank you for reading this post, don't forget to subscribe!

कार्यक्रम का संचालन प्रखंड कांग्रेस अध्यक्ष शंकर प्रसाद सिंह अशोक ने किया। विशिष्ट अतिथि नवगछिया के कार्यपालक दंडाधिकारी सुधीर कुमार और गोपालपुर थानाध्यक्ष मिथिलेश कुमार थे। शंभूशरण सिंह ने स्व. अच्युतानंद सिंह की जीवनी पर प्रकाश डाला।

कहा कि युवा अवस्था में देश को अंग्रेजी हुकूमत की गुलामी से मुक्ति दिलाने के लिए उन्होंने स्वतंत्रता आंदोलन में बढ़ चढ़कर हिस्सा लेना शुरु किया था। इस कारण वे अंग्रेजों की आंखों के किरकिरी बन गए थे। कार्यपालक दंडाधिकारी सुधीर कुमार ने उनके त्याग और बलिदान को जीवन में अपनाने की अपील उपस्थित ग्रामीणों से की।