झंडापुर ओपी क्षेत्र के सहोरी गांव में शनिवार की देर रात पुलिस ने छापेमारी के दौरान 796 बोतल अंग्रेजी शराब के साथ तीन तस्करों को गिरफ्तार किया है। पुलिस को सूचना मिली थी कि गांव के बगीचे में शराब की बिक्री की जाती है। इसके बाद पुलिस टीम वहां पहुंची तो बगीचे के पास तीन लोग दो प्लास्टिक की बोरी लेकर जा रहे थे। पुलिस को देखते ही तीनों भागने लगे। लेकिन जवानों ने उन्हें खदेड़ कर पकड़ लिया।
Thank you for reading this post, don't forget to subscribe!पुलिस ने जब बोरी की तलाशी ली तो 154 बोतल शराब मिली। इसके बाद तीनों की निशानदेही पर पुलिस ने पास के मकई खेत से और 652 बोतल शराब बरामद किया। एसडीपीओ प्रवेन्द्र भारती ने बताया कि गिरफ्तार तस्करों में सहोरी निवासी मुकेश यादव, मड़वा निवासी चंदन कुमार व संतोष कुमार शामिल हैं।

नवगछिया स्टेशन से 160 बोतल शराब बरामद
नवगछिया | स्टेशन पर चेकिंग के दौरान शनिवार की देर रात आरपीएफ व जीआरपी ने 160 बोतल शराब बरामद किया गया है। आरपीएफ इंस्पेक्टर पीएस दुबे ने बताया है कि डाउन अमरपाली एक्सप्रेस में जांच के दौरान प्लेटफॉर्म एक के पूर्वी भाग स्थित यात्री सेड में चार बोरे में शराब मिली।
