नवगछिया : स्टेशन से रेलवे की संपत्ति चोरी में चोर और तीन खरीददार को गिरफ्तार

Crime Reoprts

नवगछिया – कटिहार बरौनी रेल खंड के बखरी स्टेशन से रेलवे की संपत्ति चोरी कर ने के मामले में चोर और तीन खरीददार को गिरफ्तार किया गया है. नवगछिया आरपीएफ इंस्पेक्टर पीएस दुबे ने बताया कि देर रात बखरी स्टेशन पर तैनात दो आरपीएफ जवान सौरभ कुमार चौधरी और रंजीत कुमार द्वारा स्टेशन से टीवीएस मोटरसाइकिल पर रेलवे का सामान चोरी कर ले जा रहे दोनों व्यक्तियों को रोक कर पूछताछ की.

Whatsapp group Join

Thank you for reading this post, don't forget to subscribe!

दोनों की तलाशी के दौरात उसके पास से फिश प्लेट और जुगल फिश प्लेट बोरी से बरामद किया गया. दोनों पोठिया निवासी मोहम्मद तनवीर और मोहम्मद मोहित की निशानदेही पर चांदपुर पोठिया निवासी मंटू शाह के घर छापेमारी की गई जहां चोरी का सामान बरामद कर लिया गया है.

पीएस दुबे ने बताया कि मंटू शाखा कबाड़ी का काम करता है और वह इन दोनों से चोरी का सामान खरीदता है. उन्होंने बताया कि यह चौथी बार चोरी कर रहे थे. उन्होंने कहा कि रेल संपत्ति चोरी मामले में तीनों को कल न्यायिक हिरासत में भेज दिया है.