नवगछिया : नवगछिया स्टेशन से कुछ दूरी पर रसलपुर ढाला के पास शुक्रवार की देर रात पटरी टूट गई थी। इसके बाद मौके पर मौजूद गेटमैन ने इसकी सूचना नवगछिया स्टेशन के स्टेशन मास्टर को दी।
Thank you for reading this post, don't forget to subscribe!स्टेशन मास्टर ने तत्काल वहां रेलकर्मियों को भेजा। इसके बाद रेलकर्मियों ने टूटी पटरी की मरम्मत की। संयोग से इस बीच उस पटरी से होकर कोई ट्रेन नहीं •गुजरी, अन्यथा बड़ी घटना हो सकती थी। गेटमैन की सूझबूझ से बड़ा खतरा चल गया। वहीं
नवगछिया स्टेशन मास्टर एसएन तिवारी ने बताया कि कल पटरी टूटी थी जिसे ठीक कर दिया गया है। इस दौरान ट्रेनों के परिचालन पर कोई असर नहीं पड़ा।

