स्टेशन रोड स्थित एक अंडे की दुकान की छत का चदरा काटकर चोरों ने गुरुवार की रात गल्ले में रखे एक लाख 70 हजार रुपए उड़ा लिए। मामले को लेकर दुकान संचालक मो. अंजर ने नवगछिया जीआरपी थाना में अज्ञात के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज कराई है। दुकानदार ने बताया कि हर दिन की तरह गुरुवार को दुकान बंद कर घर चले गए। दुकान में महाजन को देने के लिए एक लाख 70 हजार रुपये गल्ले में रखा था।
Thank you for reading this post, don't forget to subscribe!शुक्रवार को जब दुकान खोलने के लिए पहुंचा तो देखा कि दुकान की छत का चदरा कटा हुआ है। जब दुकान के अंदर गया तो गल्ले का ताला टूटा हुआ था और रुपए गायब थे। दुकान में रखे सामान भी बिखरे हुए थे। इधर चोरी की सूचना पर नवगछिया नगर पंचायत अध्यक्ष प्रतिनिधि प्रेम सागर उर्फ डबलू यादव, पार्षद मुन्ना भगत, मुकेश राणा सहित अन्य लोग भी मौके पर पहुचे।

स्थानीय लोगों ने दुकान में चोरी की सूचना नवगछिया जीआरपी को दी। सूचना मिलने पर नवगछिया जीआरपी भी मौके पर पहुंच कर घटना की छानबीन की। जनप्रतिनिधियों ने चोरों की गिरफ्तारी की मांग पुलिस से की है। साथ ही स्टेशन रोड में पुलिस गश्ती बढ़ाने की भी मांग की। जीआरपी थानाध्यक्ष शत्रुघ्न प्रसाद ने कहा कि पुलिस मामले की तहकीकात कर रही है।
आग लगने के सही कारणों का अब तक नहीं चल पा रहा है पता
आग लगने की घटना के कारणों का अब तक पता नहीं चल पाया है. कई दुकानदार किसी उचक्के द्वारा दुकानों में जानबूझकर क्षति पहुंचाने के उद्देश्य से आग लगाने की बात कर रहे हैं. बावजूद इसके रंगरा पुलिस घटना के कारणों के बारे में पता लगाने में जुट गई है. वहां घटना के वक्त मौजूद कुछ प्रत्यक्षदर्शियों ने बताया कि आग लगने के बाद जब गैस सिलेंडर की फटने की आवाज हुई तो हम लोग दौड़ कर बाहर निकले. आग बुझाने की कोशिश करने लगे, लेकिन फिर से गैस सिलेंडर फटने की आवाज और उड़ते हुए सिलेंडर को देखकर आग बुझाने की हिम्मत नहीं जुटा पाए. गैस सिलेंडर, आग लगने के कारण 20 फीट ऊपर उड़ रहा था. गैस के कारण ही और दुकानों में आग की लपटें पहुंच गई. जिससे कि सिलसिलेवार रूप से 10 दुकानें जलकर राख हो गए. लाख कोशिशों के बावजूद भी आग पर काबू नहीं पाया जा सका.
कहते हैं अंचलाधिकारी
सभी पीड़ित दुकानदारों से आवेदन लिया गया है. आवेदन को अग्रसारित कर अनुमंडल पदाधिकारी को भेजा जाएगा. ताकि दुकानदारों को सरकार द्वारा निर्धारित राहत राशि मिल सके.
कहते हैं दुकानदार
मिष्ठान दुकानदार दिलीप कुमार साह ने बताया कि 10 दुकानों में कुल लगभग 5 लाख की संपत्ति जलकर राख हो गई है. मेरे दुकान में रखे सारे मिष्ठान, फ्रिज, कुर्सी, टेबल के अलावे मिष्ठान काउंटर और मिष्ठान बनाने की सामग्री दुकान सहित जलकर राख हो गया. वहीं पीड़ित दुकानदार बुचो साह और रंजन साह ने बताया
कि दुकान में आग लगने की सूचना पाकर रंगरा गांव से दौड़कर चौक आते-आते तब तक मैं सब कुछ जलकर राख हो गया. कर्ज लेकर इसी वर्ष गर्मी के मौसम में दुकान तैयार किया था. पर आग ने सब कुछ खत्म कर दिया. दुकान ही एकमात्र जीवन निर्वाह का सहारा था वह भी खत्म हो गया.
इस आगजनी में जिन 9 दुकानदारों के दुकान जले उनका नाम
1.लड्डू साह
2.उमेश साह,
3.बुचो साह
(तीनों मिठाई दुकानदार)।
4.पप्पू ठाकुर (सैलून)
5.मुन्ना ठाकुर (सैलून)
6.बिनोद लोहार
7.हुलेशर लोहार
8.विकास कुमार (नास्ता दुकान)
9.कामेश्वर पासवान (नास्ता दुकान)
10. अभिनंदन मोची

