नवगछिया : स्टेशन पर कैपिटल एक्स. के ठहराव की घोषणा से लोगों में खुशी

सूचना/खबरे

नवगछिया : रंगरा कटरिया स्टेशन पर कैपिटल एक्सप्रेस की ठहराव की घोषणा से रंगरा और गोपालपुर के लोगों में खुशी है। रेल मंत्रालय ने इसकी सूचना जारी की है। कटरिया स्टेशन पर इस ट्रेन के ठहराव होने से दोनों प्रखंड के हजारों लोगों को आवागमन में सुविधा होगी।

Whatsapp group Join

Thank you for reading this post, don't forget to subscribe!

कई वर्षों से लोग इस ट्रेन के ठहराव की मांग कर रहे थे। लोजपा जिलाध्यक्ष अवधेश पासवान के नेतृत्व में धरना-प्रदर्शन भी किया था। जिलाध्यक्ष ने चिराग पासवान से मिलकर लोगों की मांग रखी थी।