नवगछिया स्टेशन को अमृत भारत एक्सप्रेस का ठहराव

सूचना/खबरे

नवगछिया। कटिहार–बरौनी रेलखंड स्थित नवगछिया रेलवे स्टेशन को 11031/11032 पनवेल–अलीपुरद्वार अमृत भारत साप्ताहिक एक्सप्रेस का अधिकृत ठहराव मिल गया है। रेलवे बोर्ड की स्वीकृति के बाद नवगछिया को इस ट्रेन का कमर्शियल स्टॉपेज बनाया गया है।

Whatsapp group Join

Thank you for reading this post, don't forget to subscribe!

इससे महाराष्ट्र से बंगाल तक सीधी और तेज रेल कनेक्टिविटी उपलब्ध होगी। ट्रेन 11031 हर सोमवार पनवेल से और 11032 हर गुरुवार अलीपुरद्वार से चलेगी। ठहराव मिलने पर स्थानीय लोगों में खुशी है और इसे क्षेत्र के विकास के लिए अहम बताया जा रहा है।