10bhagalpurcity pg15 0 f61f7ddb 57b6 4022 a41d 4295c3bb6d34 large jpg 85

नवगछिया स्टेशन के प्लेटफार्म पर साहेब की गाड़ी से यात्रियों को काफी दिक्कत.. मगर साहेब तो साहेब

सूचना/खबरे

नवगछिया स्टेशन के प्लेटफार्म एक पर जीआरपी अपनी गाड़ी खड़ी करती है। इससे यात्रियों को काफी दिक्कत हो रही है।जीआरपी जहां पर अपनी सरकारी गाड़ी लगाती है उसी के पास प्रतीक्षालय भी है। गाड़ी लगी रहने के कारण लोगों को प्रतीक्षालय तक जाने में असुविधा होती है और कई लोग प्रतीक्षालय तक पहुंच भी नहीं पाते हैं। गाड़ी खड़ी होने के कारण यात्रियों को प्रतीक्षालय का बोर्ड नहीं दिखता है।

Whatsapp group Join

Thank you for reading this post, don't forget to subscribe!

वहीं ट्रेन आने पर प्लेटफार्म पर गाड़ी खड़ी रहने से यात्रियों को दिक्कत होती है। स्टेशन पर चार पहिया सरकारी गाड़ी नहीं लगाने को लेकर पहले भी कई बार अधिकारियों ने जीआरपी को हिदायत की थी। इसके बावजूद अब भी जीआरपी द्वारा गाड़ी को स्टेशन पर ही खड़ी कर रही है। स्टेशन के बाहर पार्किंग की सुविधा भी है। इसके अलावा जीआरपी के लिए बनाए गए बैरक में भी गाड़ी लगाने की सुविधा है।

नवगछिया जीआरपी के प्रभारी थाना अध्यक्ष अमरेंद्र कुमार ने बताया कि लोगों को अगर परेशानी हो रही है तो गाड़ी वहां से हटा लिया जाएगा। वैसे लोगों को परेशानी नहीं हो रही थी अगर प्रतीक्षालय आने जाने में दिक्कत है तो गाड़ी को हटा लिया जाएगा।