नवगछिया : स्कूल का ताला तोड़ स्मार्ट क्लास के कंप्यूटर ले गए चोर

Crime Reoprts

नवगछिया| गोपालपुर थाना क्षेत्र के तिनटंगा करारी स्थित मध्य विद्यालय आजादनगर के कमरे का ताला तोड़कर चोरों ने कंप्यूटर सहित अन्य सामान चुरा लिया।

Whatsapp group Join

Thank you for reading this post, don't forget to subscribe!

स्कूल के प्रभारी प्रधानाध्यापक मिथिलेश कुमार ने गोपालपुर थाना में अज्ञात के खिलाफ आवेदन दिया है। इसमें कहा गया है कि स्मार्ट क्लास के कमरे का ताला तोड़कर चोरों ने कंप्यूटर वगैरह चोरी कर ली है।

घटना सोमवार रात की है। मंगलवार की सुबह 8:30 बजे जब विद्यालय पहुंचा तो देखा कि स्मार्ट क्लास का ताला टूटा हुआ था और उसमें रखे कंप्यूटर सहित अन्य सामान गायब थे। पुलिस मामला दर्ज करने के बाद इसकी जांच में जुट गई है।