नवगछिया : सौतेली मां को गोली मारने के मामले में एसपी ने की जांच

Crime Reoprts

गोपालपुर | लत्तीपाकर गांव में मुन्ना उर्फ मनोज पोद्दार की पत्नी ललिता उर्फ सोनी देवी को उसके सौतेले पुत्र शिवम कुमार ने गोली मारकर हत्या करने का प्रयास किया था। इस मामले में घायल ललिता देवी का इलाज पटना के निजी अस्पताल में चल रहा है।

Whatsapp group Join

Thank you for reading this post, don't forget to subscribe!

ललिता देवी की स्थिति नाजुक बनी हुई है। गोपालपुर थानाध्यक्ष मिथिलेश कुमार द्वारा बताया गया है कि मामले की जांच की जा रही है। बताते चलें कि शिवम ने अपनी सौतेली मां को शनिवार की देर रात को घरेलू विवाद के कारण गोली मार दिया था। शिवम का सौतेली मां व भाई बहन हमेशा विवाद होता रहा है।