नवगछिया : सैदपुर में चार ‘ब्लैक आइबिस’ मूर्छित हालत में मिले

सूचना/खबरे

नवगछिया : सैदपुर गांव, गोपालपुर में शनिवार सुबह चार ब्लैक आइबिस पक्षी मूर्छित अवस्था में मिले। सभी पक्षी घायल थे। स्थानीय अधिवक्ता मुकेश कुमार ने बताया कि एक दिन पहले भी उनके दरवाजे के सामने दो मृत पक्षी मिले थे। इस बार चार घायल पक्षियों के मिलने पर उन्होंने तत्काल वन विभाग को सूचना दी।

Whatsapp group Join

Thank you for reading this post, don't forget to subscribe!

संदेह है कि गंगा किनारे शिकारियों द्वारा भोजन में नशीला पदार्थ मिलाकर दिया गया होगा, जिसे खाने के बाद पक्षी बेहोश होकर गिर जाते हैं। इसके बाद शिकारी उन्हें पकड़कर अवैध रूप से बेचते हैं।

वन विभाग नवगछिया के अधिकारी राजीव कुमार, गोपालपुर की वनरक्षिका मुन्नी कुमारी और डॉल्फिन मित्र सूरज कुमार मौके पर पहुँचे। टीम ने मूर्छित पक्षियों का प्राथमिक उपचार किया और उन्हें अपने साथ ले गई।