नवगछिया से 61 श्याम भक्त खाटूधाम रवाना.. होंगे श्रद्धालु, बाबा को निशाना करेंगे अर्पित -Naugachia News

EVENT

नवगछिया| श्रीश्याम भक्त मंडल के तत्वाधान में शुक्रवार को नवगछिया से 61 श्यामभक्तों का जत्था गरीब नवाज एक्सप्रेस से खाटूधाम राजस्थान के लिए रवाना हुआ। बताते चलें कि राजस्थान खाटूधाम में लगने वाले फागुनी महोत्सव में यह भक्त रिंग्स से 17 किलोमीटर की पैदल यात्रा कर हाथों में निशान लेकर नाचते-झूमते खाटूधाम श्याम मंदिर में अपना निशान अर्पित करेंगे।

Whatsapp group Join

Thank you for reading this post, don't forget to subscribe!

भक्तों को ट्रेन में चढ़ाने के लिए नवगछिया से सभी श्याम भक्त मंडल के सदस्य स्टेशन पहुंचे। स्टेशन पर श्री श्याम प्रेमी का जनसैलाब उमड़ पड़ा था। इस दौरान भक्त जय श्री श्याम के नारे लगा रहे थे। पूरा रेलवे स्टेशन जयकारे से गुंजायमान हो गया।