नवगछिया से कटिहार के बीच बनाए गए छह ब्लॉक में रोका जाएगा वाहन, बनाई गई नई रणनीति-Naugachia News

NEWS

नवगछिया : पिछले एक माह से राष्ट्रीय राज मार्ग पर लगने वाले जाम की समस्या के समाधान को लेकर शुक्रवार को भागलपुर एव कटिहार जिले के पुलिस एवं प्रशासनिक पदादिकरियो की समन्वय बैठक आयोजित की गई. बैठक कटिहार जिले के कुर्सेला थाना परिसर में संपन्न हुई. बैठक में नवगछिया एसडीओ मुकेश कुमार, एसडीपीओ प्रवेंद्र भारती, रंगरा थाना अध्यक्ष जवाहरलाल सिंह एव कटिहार जिला के अनुमंडल पदाधिकारी, अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी, रंगरा बीडीओ व सीओ कुर्सेला बीडीओ व सीओ व कुर्सेला थानाध्यक्ष सहित पुलिस पदाधिकारी मौजूद थे.

Whatsapp group Join

Thank you for reading this post, don't forget to subscribe!

,, कुर्सेला पुल व कटरिया ओवर ब्रिज पर तीन पाली में पुलिस प्रतिनियुक्त

,, राजमार्ग पर लगने वाले जाम को लेकर कटिहार एवं भागलपुर जिला के पुलिस एवं प्रशासनिक पदाधिकारियों बीच समन्वय बैठक

,, राजमार्ग पर लगने वाले जाम की समस्या के समाधान को लेकर बनाई गई नई रणनीति

बैठक में राजमार्ग पर लगाने वाले जाम की समस्या के समाधान को लेकर विचार विमर्श किया गया. मौके पर जाम की समस्या से निपटने के लिए नई रणनीति बनाई गई. नवगछिया एसडीओ मुकेश कुमार ने बताया कि जाम से निपटने के लिए भाड़ी वाहनो के रोकने के लिए दोनों जिलों में अलग अलग ब्लॉक बनाए गए हैं. जाम की संभावित स्थिति होते ही संबंधित थानाध्यक्ष एक दूसरे के कोडिनेट कर निर्धारित ब्लॉक में गाड़ी को रोकेंगे और कोडिनेट कर ही गाड़ी को छोड़ेंगे. एसडीओ ने कहा कि कटिहार से लेकर नवगछिया पुलिस जिला तक मे भाड़ी वाहनो के. ठहराव को लेकर कुल छह ब्लॉक बनाए गए हैं.

राजमार्ग पर कुर्सेला से कटिहार तक तीन ब्लॉक एवं नारायणपुर से रंगरा चौक तक में तीन ब्लॉक बनाए गए हैं. जहां भाड़ी वाहनो को खड़ा किया जाएगा. रंगरा के कटरिया ओवर ब्रिज तक गाड़ियों का लाइन लग जाने के बाद कुर्सेला की तरफ से जारी नहीं छोड़ी जाएगी. उसी प्रकार कुर्सेला में जाम की समस्या होने पर रंगरा की तरफ से गाड़ी नहीं छोड़ी जाएगी. कुर्सेला पुल पर तीन पालियों में कटिहार पुलिस के द्वारा पुलिस बल की प्रतिनियुक्ति की जाएगी. जबकि कटारिया ओवरब्रिज पर पुलिस जिला नवगछिया के द्वारा तीन पाली में पुलिस बल की प्रतिनियुक्ति की जाएगी.

दोनों ही क्षेत्रों में बाइक से पुलिस गश्ती की जाएगी. एसडीओ ने कहा कि जाम के दौरान पुलिस ओवरटेक करने वाले वाहनों पर भी नजर रखें. जाम के दौरान जो भी गाड़ी ओवरटेक करते हुए पकड़े जाएंगे उसे पकड़ कर विधि सम्मत कार्रवाई की जाएगी. इसके अलावा सभी थाना के थाना अध्यक्षों को अपने अपने क्षेत्र में जाम के संबंध में एक दूसरे को सूचित करेंगे. थानाध्यक्ष के सूचना के बाद गाड़ी को निर्धारित स्थल पर रोका जाएगा.