नवगछिया : विक्रमशिला सेतु पर कई वाहन दुर्घटनाग्रस्त हो गए, जिससे मंगलवार को सेतु और विक्रमशिला पहुंच मार्ग पर बार-बार जाम लगा रहा। मौके पर पहुंची टीओपी पुलिस को वाहनों को निकालने में कठिनाई हुई।
Thank you for reading this post, don't forget to subscribe!जाम की वजह से भागलपुर से नवगछिया जा रहे कई कर्मचारियों और शिक्षकों को परेशानी का सामना करना पड़ा। जाम के कारण एक टोटो पलटने से तीन शिक्षक और चालक घायल हो गए।
इसके अलावा, जाम में फंसे स्कूली बच्चों को समय पर स्कूल नहीं पहुंचने का सामना करना पड़ा। भागलपुर जाने वाले यात्रियों को गाड़ी छोड़कर पैदल चलते हुए वाहन पकड़ना पड़ा। टीओपी पुलिस ने जाम हटाने का प्रयास किया और वाहनों को एक-एक करके बाहर निकाला।

