jagatppur

नवगछिया : सुजीत यादव हत्याकांड में चार नामजद.. चुनावी रंजिश में की गयी हत्या

Crime Reoprts

नवगछिया : जगतपुर गांव में हुए सुजीत यादव हत्याकांड मामले में मृतक के पिता जयकृष्ण यादव के लिखित आवेदन के आधार पर जगतपुर पंचायत के मुखिया पति प्रदीप कुमार यादव समेत चार लोगों को नामजद किया गया है. घटना का कारण आपसी विवाद बताया जा रहा है. जिसमें जल कर विवाद और चुनावी रंजिश की बात भी सामने आ रही है. परिजनों ने बताया कि पंद्रह दिन पहले भी आरोपियों ने जलकर विवाद में गोली बारी थी, हालांकि उस वक्त परिजनों ने मामले की सूचना पुलिस को नहीं दी थी. बताया जा रहा है कि सफेद रंग की स्कारर्पियो से पहुंचे हमलावरों से घटना को अंजाम दिया है. मृतक के पिता जयकृष्ण यादव ने बताया कि चुनावी रंजिश में उसके पुत्र की हत्या कर दी गयी है. जबकि मृतक के बड़े भाई अजीत कुमार ने मीडिया कर्मियों को बताया है कि देर शाम सूचना मिली कि गांव में किसी की हत्या कर दी गयी है. जब वे लोग स्थल पर पहुंचे तो वहां से उसके भाई का शव बिना उनलोगों को जानकारी दिये अस्पताल पहुंचा दिया गया था. अजीत का कहना है कि उसके भाई की हत्या में राहुल यादव, कुंदन यादव, पतरका यादव और कारू यादव ने की है. जलकर के विवाद में पंद्रह दिन पहले उनलोगों ने एकाएक फायरिंग शुरू कर दी और लाठी डंडे से हमला भी कर दिया था. उस दिन झगड़ा होने के बाद वे लोग भूल गये थे लेकिन उसका परिणाम उसके भाई की हत्या के रूप में सामने आया.

Whatsapp group Join

Thank you for reading this post, don't forget to subscribe!

नवगछिया के एसडीपीओ ने की मामले की तहकीकात

नवगछिया के एसडीपीओ दिलीप कुमार ने परवत्ता थाना और घटना स्थल पर पहुंच कर मामले की तहकीकात की है और हत्याकांड के संदर्भ में पुलिस कर्मियों को आवश्यक निर्देश भी दिया है. इधर नवगछिया अनुमंडल अस्पताल में मृतक सुजीत कुमार के शव का पोस्टमार्टम कराने के बाद परवत्ता पुलिस ने परिजनों को शव सौंप दिया है. दोपहर बाद तक युवक का दाह संस्कार कर दिया गया. मालूम हो कि अपने चार भाईयों में सुजीत सबसे छोटा था. इस कारण वह अपने परिवार का काफी प्यारा भी था. वह अपने घर का काम काज देखते हुए इंटर की पढाई भी कर रहा था. घटना के परिजन गहरे सदमें में हैं.

मुखिया पति ने लगाया आरोप सुजीत के बड़े भाई ने ही की है हत्या

जगतपुर पंचयत के मुखिया पति प्रदीप कुमार यादव ने अपना पक्ष रखते हुए कहा कि भाई भाई के बीच जमीन को लेकर सुजीत कर हत्या उसके बड़े भाई ने ही कर दी है. पंचायत चुनाव की राजनीति से प्रेरित हो कर षड्यंत्र के तहत उसके प्रतिद्वंदियों ने उसका नाम एफआईआर में दिलवा दिया है. इस बात का प्रमाण उसके उसके पास है. वे वरीय पुलिस पदाधकारियों द्वारा कहने पर उपलब्ध करा देंगे. प्रदीप यादव ने कहा कि न्यायिक व्यवस्था और पुलिस प्रशासन पर उन्हें पूर्ण भरोसा है. घटना के बाद वे काफी दुखी हैं. मंगलवार को वे दंडाधिकारी की मौजूदगी में दिन से लेकर देर रात तक वे शिवरात्रि पूजा में व्यस्त थे. जिसका वीडियो फुटेज भी उनके पास है.

कहते हैं एसपी

नवगछिया के एसपी सुशांत कुमार सरोज ने कहा कि मामले में छानबीन और हत्यारों की गिरफ्तारी के लिए छापेमारी शुरू कर दी गयी है. जल्द ही हत्यारों को गिरफ्तार कर लिया जाएगा.