नवगछिया : सिंहकुंड में भीषण कटाव का कहर जारी, सुरषा लिहाज से लोग खुद ही तोड़ रहें अपना घर

NEWS

नवगछिया । खरीक प्रखंड के सिंहकुंड गांव में कोसी नदी का कटाव जारी है। कटाव की रफ्तार इतनी तेज है कि एक पल में सैकड़ों टन मिट्टी कट कर नदी में समा जा रही है। लोग सुरक्षा के लिहाज से खुद ही अपना घर तोड़ रहे हैं। अभी तक लगभग 20 घर कटकर नदी में समा चुके हैं।

Whatsapp group Join

Thank you for reading this post, don't forget to subscribe!

गुरुवार को भी कटाव में दो घर कटकर नदी में समा गए। कटाव रोकने के लिए चलाया जा रहा बचाव निरोधी कार्य भी कटकर नदी में समा गया।
वहीं, जिलेबियामोड़ के पास तो अबतक बचाव कार्य भी शुरू हो हो पाया है। वहीं, ग्रामीण सूरज सिंह राजपूत, उमेश ठाकुर, सविता कुमारी, अजय सिंह आदि ने बताया कि इसबार लगता है कोसी नदी पूरे इलाके को ही लील जाएगी।

इस बार के कटाव में अब तक 21 लोगों का घर नदी में समा चुका है। जबकि, बड़ी संख्या में लोग खुद घर तोड़ कर हटा लिया। इसके बाद भी अब तक एक पीड़ित परिवारों को प्लास्टिक सीट छोड़ कर किसी भी प्रकार की कोई सरकारी सुविधाएं मुहैया नहीं कराई जा सकी।