नवगछिया : सात लाख रुपये फिरौती मांग रहे थे अपहरणकर्ता.. तीन को पुलिस ने किया गिरफ्तार

Crime Reoprts

नारायणपुर : नारायणपुर के नगरपारा उत्तर पंचायत से अपहृत अमरजीत रजक के 8 वर्षीय पुत्र सूरज कुमार को सोमवार देश शाम नवगछिया और खगड़िया की पुलिस ने छापेमारी कर बरामद कर लिया है. पुलिस ने बालक को खगड़िया जिले के पसराहा थाना क्षेत्र के बन्देहरा से बरामद किया है. पुलिस ने इस कार्रवाई के दौरान तीन अपराधियों को भी गिरफ्तार किया है. गिरफ्तार अपराधी भवानीपुर ओपी के गनोल निवासी शिवम कुमार, नारायणपुर निवासी सौरभ कुमार एवं राकेश कुमार रौशन शामिल हैं. पुलिस ने तीन मोबाइल फोन भी बरामद किया है. नवगछिया एसपी स्वप्ना जी मेश्राम ने प्रेस रिलीज जारी करते हुए अपहृत बालक के सकुशल बरामदगी की पुष्टि की है.

Whatsapp group Join

Thank you for reading this post, don't forget to subscribe!

उन्होंने बताया है कि 25 दिसंबर को अपराधियों ने फिरौती की मांग को लेकर बालक सूरज का अपहरण अपराधियों द्वारा कर लिया गया. अपराधियों द्वारा 60 लाख फिरौती की मांग की गई. घटना के संदर्भ में भवानीपुर ओपी में मामले की प्राथमिकी दर्ज करते हुए बालक की सकुशल बरामदगी के लिए एसडीपीओ दिलीप कुमार के नेतृत्व में टीम का गठन किया गया. टीम में बिहपुर सर्किल इंस्पेक्टर एस एन चौहान, भवानीपुर ओपी प्रभारी नीरज कुमार, नवगछिया थानाध्यक्ष शैलेश कुमा, खरीक थानाध्यक्ष पंकज कुमार को शामिल किया गया. पुलिस टीम ने कांड के उदभेदन को लेकर अनुसंधान आरंभ किया.

मेनुअल, वैज्ञानिक एवं तकनीकी साक्ष्य के आधार पर पुलिस ने अपहरण की घटना में शामिल तीन अपराधी को गिरफ्तार कर लिया. अनुसंधान में बालक के बन्देहरा में होने की जानकारी पुलिस को मिली. पुलिस पूछताछ के दौरान तीनो अपराधियों ने भी घटना में अपनी संलिप्तता स्वीकार किया. तीनों अपराधी के निशान देही पर अपहृत बालक सूरज कुमार को बन्देहरा में होने की बात कही गई. एसडीपीओ के नेतृत्व में पुलिस टीम ने पसराहा थानाध्यक्ष अमलेश कुमार के साथ छापेमारी की और सूरज को सकुशल बरामद किया गया.