नवगछिया : साइड देने के विवाद में बस में मारपीट और लूटपाट.. बदमाश फरार

सूचना/खबरे

नारायणपुर । प्रखंड के मधुरापुर बाजार में शनिवार की सुबह लगभग नौ बजे भागलपुर जा रही बस में घास साइकिल सवार को धक्का लगने पर बस चालक और खलासी से मारपीट व लूटपाट का मामला सामने आया है। ग्रामीण सूत्रों ने बताया है कि साइकिल सवार से साइड देने की बात पर चालक-उपचालक और साइकिल सवार के बीच हुई। इसी बीच साइकिल वाले ने आठ दस की संख्या में सहयोगियों को बुला लिया और बस में मारपीट व लूटपाट की।

Whatsapp group Join

Thank you for reading this post, don't forget to subscribe!

सूचना मिलने पर भवानीपुर थाना के एएसआई मुकेश कुमार यादव दल बल के साथ पहुंचे। तब तक बदमाश फरार हो चुके थे। जिसमें खगड़िया जिला सलारपुर निवासी चालक दिनेश शर्मा से मारपीट कर तीन हजार रुपये छीनने की बात कही जा रही है।

उपचालक मौजमा निवासी मुन्ना चौधरी समेत यात्रियों से मारपीट कर रुपया और मोबाइल छीनने की बात सामने आयी है। इस दौरान बाजार में अफरातफरी मच गयी। एक घंटे सड़क पर आवागमन बाधित रहा। थानाध्यक्ष रमेश कुमार साह ने बताया लिखित शिकायत मिलने पर प्राथमिकी दर्ज कर कार्रवाई की जाएगी।