नारायणपुर| भवानीपुर ओपी पुलिस ने शुक्रवार को भवानीपुर चौक के पास से लावारिस अवस्था में एक ट्रक बरामद किया। जब पुलिस ने छानबीन शुरू की, तो पता चला कि ट्रक लूट की घटना को अंजाम देर के बाद अपराधियों ने ट्रक को भवानीपुर चौक पर छोड़ कर फरार हो गए थे। भवानीपुर चौक पर लावारिस अवस्था में ट्रक होने की सूचना स्थानीय लोगों के दिए जाने पर ट्रक को बरामद किया।
Thank you for reading this post, don't forget to subscribe!भवानीपुर थानाध्यक्ष नीरज कुमार ने बताया कि बरामद ट्रक को लूटा गया था। सहरसा जिले के राजा सोनवर्षा में अपराधियों ने चालक व उपचालक को बंधक बनाकर फेंक दिया था और ट्रक को लेकर वहां से फरार हो गए थे। इस संबंध में राजा सोनवर्षा थाना में प्राथमिकी भी दर्ज है।

ट्रक गुहाटी का है, जो भागलपुर से तार लोड कर महेशखूंट आया। महेशखूंट में मकई लोड कर सहरसा जा रहा था। सहरसा जाने के दौरान ही अपराधियों ने ट्रक के चालक व खलासी को बंधक बना कर फेंका ट्रक लूट फरार हो गए थे।
