बिहपुर। बिहपुर पुलिस ने मंगलवार की रात भागलपुर जिले सजौर थाना के अमखोरीया गांव स्थित ससुराल में छिपे लत्तीपुर का कुख्यात बदमाश नवगछिया पुलिस जिले के टॉप टेन में शामिल बदमाश सकला यादव को दबोच लिया।
Thank you for reading this post, don't forget to subscribe!बिहपुर थानाध्यक्ष राजकुमार सिंह ने बताया की कुख्यात सकला यादव पर बिहपुर, खरीक में हत्या, लूट, रंगदारी व आर्म एक्ट के 13 मामले दर्ज है। सकला यादव पुलिस के रडार पर था।लेकिन वह हर बार पुलिस से बच निकलता था।
