नवगछिया : सरकारी जमीन से अतिक्रमण हटाने पहुंचे.. पुलिसकर्मियों पर मारपीट का आरोप

सूचना/खबरे

गोपालपुर थाना क्षेत्र के सिंघिया मकंदपुर में नवगछिया के सीओ विश्वास आनंद पुलिसकर्मियों के साथ रविवार को सरकारी जमीन से अतिक्रमण हटाने पहुंचे. इस दौरान आनंद कुमार के घर पर बुलडोजर चलाया गया, जिसका मकान मालिक ने विरोध कर दिया.

Whatsapp group Join

Thank you for reading this post, don't forget to subscribe!

इसपर सीओ से मकान मालिक की बहस हो गयी. इसको लेकर मकान मालिक आनंद कुमार ने उनकी पत्नी के साथ सीओ और पुरुष पुलिसकर्मियों पर मारपीट का आरोप लगाया. मामले को लेकर आनंद कुमार ने नवगछिया एसपी को आवेदन भी दिया है. आवेदन में लिखा है की उनका घर 14 नंबर रोड के किनारे हैं. वो एक गरीब मजदूर हैं. मजदूरी कर अपना जीवन-यापन करते हैं. रविवार को अतिक्रमण के नाम पर पुलिस के द्वारा सिर्फ उनके घर को तोड़ा गया, जबकि और भी कई घर सड़क किनारे बने हैं.

जब उन्होंने घर नहीं तोड़ने की बात कही. तो जेल भेजने का डर दिखाकर घर को तोड़ा गया. साथ ही मेरी पत्नी के साथ पुरुष पुलिसकर्मी और सीओ विश्वास आनंद ने मारपीट किया है. घटना को लेकर सीओ विश्वास आनंद ने कहा कि हमने किसी के साथ मारपीट नहीं किया है. आरोप बेबुनियाद है.