नवगछिया : प्रखंड के विद्युत उपकेंद्र के पास समझौता करने के लिए एक युवक को बुलाकर गोली मार देने की घटना सामने आई है। घायल युवक की पहचान मधुरापुर बाजार निवासी कुंदन यादव (32) के रूप में हुई है। गोली की आवाज सुनकर लोगों में अफरातफरी मच गई।
Thank you for reading this post, don't forget to subscribe!घटना शनिवार की सुबह लगभग आठ बजे की है। सूचना मिलने पर भवानीपुर पुलिस नारायणपुर पीएचसी में इलाज करा रहे घायल युवक को देखने पहुंची। पीएचसी से डॉक्टर ने घायल को भागलपुर रेफर कर दिया। थानाध्यक्ष इंस्पेक्टर महेश कुमार ने घायल से पूछताछ कर बलहा निवासी अंगराज के बासा से हथियार और गोली के खोखे बरामद किए।
थानाध्यक्ष ने बताया कि दोनों में फोन पर बहस हुई, फिर समझौता के लिए बलहा विद्युत उपकेंद्र बासा पर बुलाकर गोली मार दी। घायल के भाई रंजन यादव ने बताया कि अंगराज के साथ तीन-चार लोग पहले से थे और भैया वहां बाइक से पहुंचे थे। भाई का इलाज भागलपुर के निजी क्लीनिक में हो रहा है।

क्योंकि एक गोली घायल युवक के पीठ में लगी है। थानाध्यक्ष इंस्पेक्टर महेश कुमार ने बताया कि आरोपी की गिरफ्तारी को लेकर छापेमारी जारी है। ग्रामीणों ने बताया कि दोनों में शराब को लेकर विवाद दो दिनों से हो रहा था। कुंदन यादव पहले शराब का धंधा करता था।
