नवगछिया : सफेद बालू के अवैध खनन को लेकर एसपी के नेतृत्व में छापेमारी.. ट्रैक्टर जब्त

NEWS

नवगछिया एसपी के नेतृत्व में धोबिनिया घाट के पास पुलिस ने की कार्रवाई कोसी नदी किनारे धोबिनिया के समीप हो रहे सफेद बालू के अवैध खनन को लेकर एसपी सुशांत कुमार सरोज के नेतृत्व में छापेमारी की।

Whatsapp group Join

Thank you for reading this post, don't forget to subscribe!

इस दौरान एसपी ने सफेद बालू खनन कर रहे एक ट्रैक्टर को जब्त कर लिया। एसपी को सूचना मिली थी कि धोबिनिया के पास कोसी नदी किनारे बड़े पैमाने पर अवैध रूप से सफेद बालू का खनन किया जा रहा है। इसके बाद एसपी खुद पुलिस जवानों के साथ छापेमारी करने पहुंचे।

पुलिस के पहुंचने से पूर्व कई ट्रैक्टर चालक वाहन लेकर मौके से फरार हो गए। जबकि एक ट्रैक्टर चालक ट्रैक्टर छोड़कर भाग गया। जिसे पुलिस ने जब्त कर लिया। मालूम हो कि नवगछिया के गंगा व कोसी तट किनारे अवैध रूप से बालू तथा मिट्टी का खनन लगातार किया जा रहा है। इस रोक लगाने को लेकर पुलिस लगातार छापेमारी कर रही है। एसपी ने बताया कि अवैध खनन के खिलाफ अभियान जारी रहेगा।