नवगछिया : कोसी नदी का जलस्तर लगातार बढ़ने से सधुआ गांव में बाढ़ का पानी दोबारा प्रवेश कर गया है. गांव मनोज कुमार ने बताया कि बाढ़ का पानी घर से निकलने पर घर की साफ सफाई कर रहने लगे थे. बाढ़ का पानी दोबारा घर में प्रवेश करने से फिर बेघर हो गया हूं. सधुआ गांव की सड़क पर बाढ़ का पानी आने से आवागमन प्रभावित हो गया है.

Whatsapp group Join

लोगों का मुख्य सड़क से संपर्क भंग हो गया है. पीड़ित परिवार कटरिया स्टेशन के प्लेटफार्म नंबर एक व दो पर शरण ले रहे हैं. कुछ परिवार त्रिमुहानी तटबंध पर शरण लिये हैं. मदरौनी, कोसकीपुर, सहोड़ा, सधुआ चापर पंचायत के लोगों के खेतों व घरों में पानी घुस गया है. मदरौनी के संजय कुमार ने बताया कि पंचायत के लगभग पांच सौ घरों में बाढ़ का पानी प्रवेश कर गया है.

बाढ़ का पानी मदरौनी के गोढ़ियारी टोला, नासी टोला, पूर्वी टोला, ठाकुर टोला में घुस गया है. सहोड़ा पंचायत में बाढ़ से प्रभावित परिवार रेलवे लाइन व सड़क किनारे शरण लिये हैं. बाढ़ प्रभावित परिवार में पीने का पानी, शौचालय की समस्या है. गंगा के जलस्तर में वृद्धि से तिनटंगा दियारा दक्षिण पंचायत के उसरेहिया गांव में बाढ़ का पानी प्रवेश कर गया है.

By न्यूज़ डेस्क

न्यूज़ को शेयर करे और कमेंट कर अपनी राय दे.....

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Dinamobet
Dinamobet
Dinamobet
Dinamobet
Dinamobet
Dinamobet
Kulisbet
Kulisbet
Dinamobet
Dinamobet