नवगछिया | झंडापुर में तीन वाहनों की टक्कर में घायल हुए दो और लोगों की बुधवार को इलाज के दौरान मौत हो गई। दोनों का उपचार मायागंज अस्पताल में चल रहा था। मृतकों की पहचान कटिहार जिले के निवासी रुपेश मंडल (25) और सोनू कुमार (35) के रूप में हुई है। इसके साथ ही इस भीषण सड़क हादसे में मरने वालों की संख्या बढ़कर छह हो गई है।

Whatsapp group Join

गौरतलब है कि मंगलवार को झंडापुर में तीन गाड़ियों की आमने-सामने टक्कर में चार लोगों की मौके पर ही मौत हो गई थी, जबकि करीब 15 लोग घायल हो गए थे।

बताया गया कि रुपेश मंडल की शादी करीब दस वर्ष पूर्व आरती देवी से हुई थी। उनके दो पुत्री और एक पुत्र हैं। रुपेश मंडल और समेली निवासी अरविंद मंडल आपस में साढ़ू थे। अरविंद मंडल की भी मौत मंगलवार को ही इस हादसे में हो गई थी।

By न्यूज़ डेस्क

न्यूज़ को शेयर करे और कमेंट कर अपनी राय दे.....

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Dinamobet
Dinamobet
Dinamobet
Dinamobet
Dinamobet
Dinamobet