नवगछिया : सड़क किनारे से अतिक्रमण हटाने को लेकर जमीन की मापी

सूचना/खबरे

नवगछिया : ढोलबज्जा बाजार में अतिक्रमण हटाने को लेकर गुरुवार को सड़क किनारे की जमीन की मापी कराई गई। नवगछिया सीओ के निर्देश पर अंचल अमीन ने मापी की। बताया गया कि अतिक्रमण हटाने के बाद नेताजी सुभाष चंद्र बोस की प्रतिमा पुनः स्थापित की जाएगी।

Whatsapp group Join

Thank you for reading this post, don't forget to subscribe!

ढोलबज्जा बाजार भागलपुर, मधेपुरा और पूर्णिया जिले की सीमा पर स्थित है। यह कोसी दियारा इलाके का एकमात्र मुख्य बाजार है। हजारों लोग रोज बाजार में खरीदारी करने आते हैं। स्थानीय लोगों और दुकानदारों ने सड़क किनारे कब्जा कर लिया है।

इससे सड़क संकरी हो गई है और लोगों को आवाजाही में दिक्कत होती है। वर्ष 2015 में अज्ञात वाहन की टक्कर से नेताजी सुभाष चंद्र बोस की प्रतिमा क्षतिग्रस्त हो गई थी। इसके बाद वहां नई प्रतिमा स्थापित नहीं की गई है।