नवगछिया संतमत सत्संग मंदिर की नई कमेटी का हुआ गठन.. विकास व साधु निवास पर चर्चा

EVENT

संतमत सत्संग मंदिर कमेटी की एक बैठक मंदिर परिसर में मंगलवार को सचिव गोपी यादव की अध्यक्षता में हुई। बैठक में मंदिर के विकास व साधु निवास पर चर्चा की गई। इसके बाद नई कमेटी का गठन किया गया। जिसमें सर्वसम्मति से संतोष कनोडिया को अध्यक्ष, नरेंद्र कुमार, वीरेंद्र यादव को उपाध्यक्ष चुना गया। संरक्षक कैलाश यादव, गोपी यादव, पीतांबरी देवी, उपेंद्र यादव, गोपाल यादव बने।

अजय किशोर यादव को महासचिव, मंगल कुमार को कोषाध्यक्ष, शशिधर साह, अनिल यादव, श्याम सुंदर पोद्दार, राजेश साह अंकेक्षक की जिम्मेदारी दी गई। मीडिया प्रभारी अशोक केडिया कार्यकारिणी सदस्य राजू गुप्ता, सुरेश साह, वशिष्ठ कुमार, पुष्कर कुमार, विभा देवी, बुद्धिमती देवी, पूनम, शिरोमणि देवी, ललिता देवी, मीरा देवी, पार्वती देवी, सरयू भगत, गोपाल रजक, अजय सिंह, विपिन मंडल, मनकेश्वर साह, लाल बिहारी सिंह, फुलेश्वर मंडल, जगदेव पंडित, गुरुचरण, मुन्ना रूंगटा, वीरेंद्र पोद्दार को बनाया गया। नव निर्वाचित सदस्यों ने मंदिर के चौमुखी विकास का संकल्प लिया।

Whatsapp group Join

Thank you for reading this post, don't forget to subscribe!