नवगछिया संतमत सत्संग मंदिर में एक सम्मान समारोह आयोजित.. संस्थाओं को अंग वस्त्र

NEWS

नवगछिया : अखिल भारतीय संतमत सत्संग का 111 वां वार्षिक महाधिवेशन के सफल आयोजन पर नवगछिया संतमत सत्संग मंदिर में एक सम्मान समारोह आयोजित कर सभी संस्थाओं को अंग वस्त्र और महर्षि हरिनंदन परमहंस जी महाराज के द्वारा विमोचित पुस्तक ‘महर्षि मेंही के सत्संग प्रवचन’ देकर सम्मानित किया गया।

Whatsapp group Join

Thank you for reading this post, don't forget to subscribe!

जिसमें  राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ, बजरंग दल ,सभी मीडिया कर्मी, क्लीन नवगछिया ग्रीन नवगछिया, अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद एनसीसी आदी अध्यक्ष संतोष कुमार कनोडिया ने इस सम्मान समारोह में सभी दलों का सम्मान करते हुए कहा कि सभी के सहयोग से ही यह इतना बड़ा आयोजन सफल हुआ।

इस सम्मान समारोह में संतमत सत्संग मंदिर के व्यवस्थापक स्वामी फुलबाबा, अध्यक्ष  संतोष कुमार कानोडिया , उपाध्यक्ष नरेंद्र कुमार जायसवाल, वीरेंद्र यादव , मीडिया प्रभारी  अशोक कुमार केडिया, जदयू के जिलाध्यक्ष त्रिपुरारी कुमार भारती ,स्वामी वीरेंद्र बाबा, नंदलाल यादव ,राजू केडिया, मोती यादव, गोपी यादव, अजय यादव , शशिधर कुमार इत्यादि मौके पर मौजूद थे।