नवगछिया : श्री गोपाल गोशाला से भव्य शोभायात्रा निकाली पंचमुखी बालाजी धाम

NEWS

नवगछिया : रामनवमी के अवसर पर नवगछिया श्री गोपाल गोशाला से भव्य शोभायात्रा निकाली गई। गोशाला से निकलकर शोभायात्रा महाराज जी चौक, स्टेशन रोड होते हुए पंचमुखी बालाजी धाम पहुंची। बालाजी धाम पहुंचने के बाद भक्तों ने वहां प्रसाद ग्रहण किया। इस शोभायात्रा में भक्त एक ही नारा एक ही नाम, जय श्रीराम जय श्रीराम… का जयकारा लगा रहे थे।

Whatsapp group Join

Thank you for reading this post, don't forget to subscribe!

शोभा यात्रा में  मारवाड़ी युवा मंच, मारवाड़ी जागृति नवगछिया, महाकाल सेवा समिति, चैती दुर्गा पूजा समिति एवं अन्य स्वयंसेवी संस्थाओं के सदस्य शामिल हुए। भक्तों को जल, शर्बत, फ्रूटी, फल एवं अन्य शीतल पेय पदार्थों से सेवा दी गई।

शोभायात्रा में विश्व हिंदू परिषद, बजरंगदल के सदस्य समेत शिवरात्रि कमेटी के सदस्य शामिल थे। वहीं नया टोला में भी बजरंग दल द्वारा रामनवमी के मौके पर जुलूस निकाला गया।

वही रामनवमी के अवसर पर भव्य निशान शोभा यात्रा का आयोजन हुआ। इस यात्रा में हजारों राम भक्त पूरी श्रद्धा के साथ शामिल हुए और यह नवादा के पंचमुखी बालाजी धाम तक पहुँची, जहाँ भक्तों ने अपने निशान अर्पित किए। यात्रा में २५000 से अधिक लोग शामिल हुए, जिन्होंने नवगछिया को भगवा रंग में रंग दिया। भक्त गोपाल गौशाला, सिंघिया मकंदपुर, और अन्य कई स्थानों से यात्रा में शामिल हुए।

इस यात्रा के दौरान जय श्रीराम के उद्घोष ने नगर का माहौल भक्तिमय कर दिया। सुरक्षा व्यवस्था के लिए नवगछिया के प्रशासन और पुलिस ने तैयारी की थी, जिससे यात्रा शांतिपूर्वक संपन्न हुई। यात्रा में श्री राम, सीता, हनुमानजी और भोलेनाथ की झांकियाँ प्रदर्शित की गईं। विशेष रूप से दुर्गा वाहिनी नवगछिया द्वारा तैयार की गई 108 लड़कियाँ झांसी की रानी के रूप में शामिल हुईं।

यात्रा के समापन पर लगभग ३०000 भक्तों के लिए महाप्रसाद का आयोजन किया गया। श्रद्धालुओं को जल, फल, और शरबत की सेवा दी गई। यह यात्रा नवगछिया में धार्मिक उत्सव और एकता की मिसाल बनकर उभरी, और इसे लोग लंबे समय तक याद रखेंगे

प्रखंड के दशरथ व्ययामशाला परिसर से महावीर प्रतिमा के साथ सोमवार को जुलूस के साथ भ्रमण किया गया। व्ययामशाला के अध्यक्ष विजय पोद्दार ने बताया कि जुलूस को मधुरापुर बाजार के साथ बलहा भी भ्रमण कराया गया। व्ययामशाला के खिलाड़ी ने अपना करतब दिखाया। मधुरापुर बाजार बापू द्वार चौक पर खिलाड़ी ने झंडोत्तोलन सहित अन्य करतब दिखाए। जिन्होंने अच्छा प्रदर्शन किया, उसे पुरस्कार देकर सम्मानित भी किया गया। मौके पर सदय पोद्दार, रविकांत शास्त्री सहित अन्य गणमान्य लोग मौजूद थे।