नवगछिया: श्रीपुर निवासी महिला 99,800 रुपये की साइबर ठगी का शिकार, आवेदन

Crime Reoprts

नवगछिया। श्रीपुर निवासी विप्लव कुमार महतो की पत्नी वर्षा कुमारी साइबर ठगी का शिकार हो गई हैं। इस संबंध में पीड़िता ने नवगछिया साइबर थाना में आवेदन देकर कार्रवाई की मांग की है।

Whatsapp group Join

Thank you for reading this post, don't forget to subscribe!

मिली जानकारी के अनुसार वर्षा कुमारी का खाता नवगछिया स्थित स्टेट बैंक ऑफ इंडिया शाखा में है। 28 सितंबर से 16 नवंबर के बीच अज्ञात साइबर ठगों ने उनके खाते से अलग-अलग ट्रांजैक्शन के माध्यम से कुल 99,800 रुपये की अवैध निकासी कर ली।

जब खाते में उपलब्ध राशि कम होने पर उन्हें संदेह हुआ, तो उन्होंने बैंक से अपना स्टेटमेंट निकलवाया। स्टेटमेंट देखने पर उन्हें साइबर ठगी का पूरा मामला पता चला।

पीड़िता ने तुरंत इसकी शिकायत नवगछिया साइबर थाना में दर्ज कराई है। पुलिस मामले की जांच कर रही है।