नवगछिया : ढोलबज्जा में शराब अधिनियम मामले में गिरफ्तार किया गया एक आरोपी पुलिस को चकमा दे कर भागने में कामयाब रहा है. जानकारी मिली है कि शराब का सेवन करने के आरोप में ढोलबज्जा पुलिस ने कुल सात लोगों को गोरफ्तार कर थाने पर लाया था. सात में से एक आरोपी शौच जाने का बहाना बना कर पुलिस हिरासत से भाग गया.
Thank you for reading this post, don't forget to subscribe!घटना के बाद पुलिस दिन भर आरोपी की तलाश करती रही लेकिन आरोपी नहीं मिला. नवगछिया के एसपी सुशांत कुमार सरोज ने मामले की पुष्टि करते हुए कहा कि मामले में आरोपी के विरूद्ध अलग से प्राथमिकी दर्ज की जाएगी जबकि हर हालत आरोपी को गिरफ्तार कर सलाखों के पीछे भेजा जाएगा.
एसपी ने कहा कि किसकी लापरवाही से आरोपी भागने में सफल रहा, इसकी जांच नवगछिया सर्किल के इंस्पेक्टर मार्कण्डेय सिंह करेंगे. लापरवाही पाए पाने पर पुलिसकर्मी पर कार्रवाई भी की जाएगी. इधर मंगलवार को पुलिस हिरासत से आरोपी के भाग जाने की घटना ढोलबज्जा बाजार में चर्चा का विषय बना हुआ था.

