नवगछिया : शिक्षा विभाग द्वारा चलाये जा रहे तीस दिवसीय समर कैंप का समापन

EVENT

नवगछिया । शिक्षा विभाग द्वारा चलाये जा रहे तीस दिवसीय समर कैंप का शनिवार को बिहपुर में समापन हो गया। बता दें कि समय कैंप का आयोन राज्य के सरकारी स्कूलों में गर्मी की छुट्टियों के दौरान गतिविधियों के माध्यम से कक्षा छह सात के छात्र-छात्राओं में भाषा व गणित के बुनियादी कौशल संर्वद्धन करने हेतु शिविर लगाया गया।

Whatsapp group Join

Thank you for reading this post, don't forget to subscribe!

इधर शनिवार को प्रखंड के राजकीय मध्य विद्यालय गौरीपुर सीआरसी में आयोजित समापन समारोह में एसआरपी / केआरपी जिज्ञाघर जिग्र ने बताया कि इस सीआरसी में संचालित हुए कैंप में 55 बच्चों को शिक्षा स्वंयसेवक/तालिमी मरकज/जीविका दीदी व प्रशिक्षु शिक्षक छात्रों ने कक्षा में कमजोर बच्चों को भाषा व गणित की शिक्षा समेत बुनियादी कौशल सर्वद्धन हेतु सिखाया व पढ़ाया।

कार्यक्रम की महत्ता पर राजकीय मध्य विद्यालय गौरीपुर के प्रभारी प्रधानाध्यापक रामवृक्ष राय, शिक्षक राघवेंद्र कुमार, प्रखंड जीविका कार्यालय के प्रतिनिधि ज्योतिष कुमार व शिक्षा स्वयं सेवक नागेश्वर रजक ने विस्तार से प्रकाश डाला।

मिली जानकारी के अनुसार एक समर कैंप में दस से 12 बच्चे पहुंचते थे। गौरीपुर सीआरसी में आयोजित समापन समारोह के मौके पर अर्जुन रजक, रंजीत, पवन, अजय, प्रमोद, सुमिम व मुन्ना आदि शिक्षा स्वयंसेवक समेत खुशबू कुमारी व ममता देवी जीविका दीदीयों की भी उपस्थिति थी। इस कैंप में तीस दिनों तक रोजाना दो घंटे बच्चों को सिखाया व पढ़ाया गया।