नवगछिया : शिक्षा विभाग के प्रधान सचिव केके पाठक के आने का कार्यक्रम.. अधिकारी ने लिया जायजा

NEWS

नवगछिया । रंगरा चौक प्रखंड अंतर्गत संत विनोबा उच्च माध्यमिक विद्यालय व मध्य विद्यालय तिनटंगा दियारा में शिक्षा विभाग के प्रधान सचिव केके पाठक के आने की संभावित कार्यक्रम को लेकर के मंगलवार को जिला शिक्षा पदाधिकारी संजय कुमार, डीपीएस नितेश कुमार व मध्याह्न भोजन के कार्यक्रम पदाधिकारी आनंद विजय ने विद्यालय का निरीक्षण किया।

Whatsapp group Join

Thank you for reading this post, don't forget to subscribe!

26 जनवरी के मौके पर जिला प्रशासन की ओर से दोनों प्रधानाध्यापक को विद्यालय के प्रबंधन व गुणवत्ता शिक्षा उपलब्ध कराने के साथ छात्रों के सर्वांगीण विकास करने में सहयोग देने को लेकर सम्मानित किया गया है। इसी को देखते हुए इस विद्यालय को प्रधान सचिव ने निरीक्षण का निर्णय लिया है। इसी के देखते हुए शिक्षा विभाग के अधिकारी ने जायजा लिया।

विद्यालय का निरीक्षण आगामी 23 फरवरी तक किसी भी दिन प्रधान सचिव कर सकते हैं। विद्यालय के प्रधानाध्यापक संजीव कुमार ने बताया कि विद्यालय में 98% छात्रों की उपस्थिति व किसी भी बच्चे के फर्जी नामांकन नहीं रहने के कारण औचक निरीक्षण में जिला पदाधिकारी से लेकर के शिक्षा विभाग के वरीय पदाधिकारी ने निरीक्षण किया गया था। यहां पर शौचालय की साफ सफाई एवं छात्रों उपस्थित को लेकर के जिला प्रशासन ने प्रशस्ति पत्र देकर के सम्मानित किया है। वही शिक्षा विभाग के अधिकारियों ने बताया कि हम लोग निरीक्षण किए हैं। आने की संभावना को लेकर के जानकारी दिया जाएगा।