बिहपुर। शिक्षा विभाग भागलपुर द्वारा जिले में शिक्षा के क्षेत्र में उत्कृष्ट कार्य के लिए मोक्षदा इंटर स्तरीय बालिका विद्यालय भागलपुर में बाल दिवस के अवसर पर आयोजित समीक्षा सह शिक्षक सम्मान समारोह में जिले के दस शिक्षक/प्रधानाध्यापक को सम्मानित किया गया।
Thank you for reading this post, don't forget to subscribe!जिसमें बिहपुर प्रखंड के कांति नरेश कन्या मध्य विद्यालय चकप्यारे के प्रधानाध्यापक अनिल कुमार दीपक और मध्य विद्यालय पछियारी टोला औलियाबाद की प्रभारी प्रधानाध्यापिका श्वेता कुमारी भी शामिल हैं। शिक्षक मनोज कुमार,संजय कुमार,त्रिपुरारी चौधरी,जितेंद्र कुमार चिंटू,अजय कुमार गुप्ता ,भूषण आदि ने बधाई दी।
