नवगछिया : अनुमंडलीय अस्पताल में परिसर में शनिवार को दुल्हन सी सजी कार लेबर वार्ड के सामने आकर रुकी। कार पर फूलों की साज-सज्जा के साथ बड़े ही आकर्षक ढंग से ए लिखा गया था। वहां मौजूद लोग कौतूहलवश इसे देखने लगे।
Thank you for reading this post, don't forget to subscribe!शादी-बारात जैसी सजी कार के बारे में जब लोगों ने चालक से पूछा तो उसने बताया कि यह गाड़ी नवजात बच्ची को लेने आई है। थोड़ी ही देर में अस्पताल के लेबर रूम से एक महिला नवजात बच्ची के साथ बाहर निकली। बताया गया कि श्रीपुर निवासी नीतीश कुमार की पत्नी अभिलाषा कुमारी ने एक पुत्री को जन्म दिया।
