नवगछिया : शादी के नियत से अपहरण के मामले में आरोपी गिरफ्तार

Crime Reoprts

नवगछिया। वादी द्वारा एक आवेदन प्रस्तुत किया गया, जिसमें कहा गया कि ख़रीक थाना क्षेत्र के पात्रटोला निवासी गुलशन कुमार झा, जो कि अजय झा के पुत्र हैं, ने उनकी नाबालिग बेटी को विवाह के उद्देश्य से घर से भगा लिया है।

Whatsapp group Join

Thank you for reading this post, don't forget to subscribe!

इस शिकायत पर खरीक थाना में बीएनएस के तहत मामला दर्ज किया गया। त्वरित कार्रवाई करते हुए, तकनीकी और मानवीय जांच के माध्यम से कुछ ही घंटों के भीतर अपहृत लड़की को तेतरी दुर्गा मंदिर के पास से सुरक्षित बरामद कर लिया गया। इसके साथ ही, मामले में शामिल आरोपी गुलशन कुमार झा को उसके निवास से गिरफ्तार किया गया।