नवगछिया : शादीशुदा प्रेमिका को परिवारवालों ने नहीं स्वीकारा तो प्रेमी ने जहर देकर मार डाला

बिहपुर

बिहपुर थाना क्षेत्र के लत्तीपुर गांव में प्रेमी ने अपने परिवार वालों के विरोध करने पर प्रेमिका को जहर खिलाकर मार डाला। घटना के बाद आरोपी प्रेमी संजीत पासवान फरार हो गया। घटना को लेकर मृतक सुंदर कुमारी की मां आशा देवी ने बिहपुर थाने में प्राथमिकी दर्ज कराई है। जिसकी गिरफ्तारी के लिए पुलिस संभावित ठिकाने पर छापामारी कर रही है। थानाध्यक्ष दिनेश कुमार घटनास्थल पर पहुंचे और शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए अनुमंडलीय अस्पताल भेजा। पोस्टमार्टम के बाद शव को परिजनों को सौंप दिया।

Whatsapp group Join

Thank you for reading this post, don't forget to subscribe!

मृतक की मां ने बताया कि मेरी बेटी की दो वर्ष पूर्व सहरसा जिले के सलखुआ थाना क्षेत्र में शादी हुई थी। जहां से करीब चार माह पूर्व आरोपी संजीत उसे भगा लाया। उसके बाद वह जहां-तहां उसे लेकर छिपकर रह रहा था। सोमवार को जब वह अपने घर पहुंचा तो उसके परिवार वालों ने उसे घर में प्रवेश नहीं करने दिया और लड़की को अपनाने से इनकार कर दिया।

इसके बाद संजीत ने अपनी जान छुड़ाने के लिए मेरी बेटी को जहर खिला दिया। तबियत बिगड़ने पर उसे लेकर मेरे घर आ गया और चिकित्सक को बुलाने की बाद कहकर वह फरार हो गया। कुछ ही देर बाद मेरी बेटी की मौत हो गई। इधर, मृतका के परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है। वहीं, थानाध्यक्ष दिनेश कुमार ने बताया कि घटना की प्राथमिकी दर्ज कर ली गई है।