नारायणपुर। भगवान पेट्रोल पम्प के समीप एनएच 31 पर पसराहा की तरफ से आ रहे टेम्पो पर बैठी 30 वर्षीय महिला रूबिया खातून चक्कर आने से टेम्पो से गिरकर घायल हो गई। साथ में आई रूखसार खातून ने बताया कि घायल महिला को नारायणपुर के निजी क्लीनिक में भर्ती कर इलाज करवाया।
Thank you for reading this post, don't forget to subscribe!जहां से डॉक्टर ने बेहतर इलाज के लिए भागलपुर रेफर कर दिया। परिजन ने बताया कि नारायणपुर में डॉक्टर के पास इलाज कराने के लिए आई थी। भवानीपुर थानाध्यक्ष रमेश कुमार साह ने बताया कि मामले को लेकर कोई भी जानकारी मुझे नहीं है।
शराब व दो बाइक पुलिस ने जब्त की
बिहपुर पुलिस ने शुक्रवार की रात लत्तीपुर-भगवतीपुर चौदह नंबर सड़क पर वाहन चेकिंग के दौरान दो बाइक पर लदी 116 बोतल अंग्रेजी शराब बरामद की। जानकारी के वाहन जांच के दौरान दो बाइक सवार बाइक छोड़कर कर भाग खड़े हुए। पुलिस ने जब बाइक की जांच की तो शराब बरामद हुई। बिहपुर थानाध्यक्ष राजकुमार सिंह ने बताया कि विभिन्न ब्रांड की 116 बोतल शराब बरामद की गयी। साथ ही दोनों बाइक भी जब्त कर ली गयी।

