नवगछिया। गोपालपुर पुलिस ने अवैध शराब की तस्करी की सूचना पर अजमाबाद में मिट्ठू साह के घर छापेमारी की। हालांकि उसके घर से अवैध शराब बरामद नहीं हुई। उस समय वह घर पर नहीं था। पुलिस के जाते ही पड़ोसी जितन साह के साथ वह मारपीट करने लगा।
Thank you for reading this post, don't forget to subscribe!बचाने पहुंचे जितन के पुत्र आशीष कुमार के साथ भी मारपीट की। मारपीट की सूचना पर पुलिस घटनास्थल पर पहुंची और दोनों घायलों को इलाज के लिए सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्र पहुंचाया तथा आरोपित को हिरासत में लेकर मेडिकल परीक्षण करवाया।
