खरीक | नवगछिया व खरीक सीमा पर स्थित महदत्तपुर गांव के समीप रेल ट्रैक के बाहर पाया नंबर 62 के समीप गुरुवार की देर रात एक अज्ञात व्यक्ति का शव मिला। रेल हादसे के शिकार की आशंका जताई गई है।
Thank you for reading this post, don't forget to subscribe!शव घटनास्थल पर ही पड़ा रहा। रेल पुलिस ने खरीक तो खरीक पुलिस घटनास्थल नवगछिया थाना क्षेत्र में बता रही थी। सीमा विवाद के कारण देर रात तक कहीं की पुलिस ने शव को कब्जे में नहीं लिया।

