नवगछिया : व्यवसायी पुत्र अपहरण मामले में महिला आरोपित गिरफ्तार

Crime Reoprts

नवगछिया :  झंडापुर में व्यवसायी पुत्र दिव्यांश के अपहरण मामले में पुलिस ने महिला आरोपित को गिरफ्तार किया. गिरफ्तार आरोपित नवगछिया थाना के मक्खातकिया के किशुनदेव यादव की पत्नी ममता देवी है.

Whatsapp group Join

Thank you for reading this post, don't forget to subscribe!

पुलिस अधीक्षक ने बताया कि 30 नवंबर को रात करीब 11:30 बजे झंडापुर थाना को सूचना मिली कि झंडापुर के व्यवसायी दीपक पोद्दार के पुत्र दिव्यांश राज का अपहरण किया गया है.

पुलिस ने विशेष टीम बनाकर बच्चे को सकुशल बरामद भी कर लिया. वहीं घटना में संलिप्त अभियुक्त ममता देवी को पुलिस ने मक्खातकिया से गिरफ्तार किया और जेल भेजा है.