नवगछिया : वैशाली होटल के पीछे तालाब से एक अज्ञात वृद्धा का शव बरामद

Crime Reoprts

नवगछिया – नवगछिया शहर के वैशाली होटल के पीछे मछली पट्टी के पास वाले तालाब से एक अज्ञात वृद्धा का शव बरामद हुआ है. पुलिस को आशंका है कि महिला की मृत्यु तालाब में डूबने से हुई होगी और परिधान से महिला भिखारन जैसी लग रही है. मृतक महिला लाल रंग खेसारी लाल रंग का ब्लाउज और लाल और हरे रंग की साड़ी पहनी हुई है.

Whatsapp group Join

Thank you for reading this post, don't forget to subscribe!

उसके हाथ पर गोदना का निशान है. नवगछिया पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए अनुमंडलीय अस्पताल भेज दिया है. वृद्ध महिला की शिनाख्त के लिए पुलिस ने आसपास के थाना में वायरलेस

किया है और सोशल मीडिया पर तस्वीर को वायरल भी किया है.

जानकारी दी गई है कि महिला के शव को 4 दिनों तक रखा जाएगा अगर कोई चिन्ह करने वाला सामने नहीं आया तो पुलिस महिला के कपड़े व अन्य आवश्यक सामानों को रहकर उसका दाह संस्कार कर देगी.