नवगछिया : विश्व ताइक्वांडो दिवस के अवसर पर आज भागलपुर जिला ताइक्वांडो संघ के तत्वावधान में ताइक्वांडो पुमशे प्रतियोगिता का आयोजन हाई स्कूल नवगछिया मे किया गया। प्रतियोगिता के मूख्य निणार्यक घनश्याम प्रसाद (राष्ट्रीय रेफरी) थे।
Thank you for reading this post, don't forget to subscribe!प्रतियोगिता में सब- जूनियर बालिका वर्ग मे जुही कुमारी प्रथम स्थान, रितु प्रिया द्वितीय स्थान। बालक वर्ग मे आलोक कुमार प्रथम स्थान , अर्पित कुमार द्वितीय स्थान। जूनियर बालिका वर्ग मे जिनी ख़ातून प्रथम स्थान, मेघा कुमारी द्वितीय स्थान।


बालक वर्ग मे बिट्टु कुमार प्रथम स्थान, मो शाहिद द्वितीय स्थान प्राप्त किया । प्रतियोगिता के समापन के अवसर पर ताइक्वांडो आत्मरक्षा कला का प्रदर्शन हुआ जिसमें ब्लैक बेल्ट मोनी कुमारी, मो नाजिम, विकास चौरसिया, प्रिस कुमार राज ने शानदार प्रदर्शन किया। इस अवसर पर ताइक्वांडो कोच मणिश्याम कुमार जेम्स आदि उपस्थित थे।
