नवगछिया : विवाहित महिला की गला घोट कर हत्या.. गिरफ्तारी के लिए पुलिस छापेमारी

Crime Reoprts

नवगछिया : इस्माइलपुर थाना क्षेत्र के छोटी परबत्ता में विवाहित महिला की गला घोट कर हत्या कर दिए जाने का मामला प्रकाश में आया है।मृतक महिला रोमिता देवी 30 वर्ष पति दिनेश मंडल है। महिला की हत्या मारपीट के बाद गला घोट कर की गई ह। घटना के संदर्भ में मृतक के भाई मधेपुरा जिले के चौसा थाना क्षेत्र के मोहनपुर निवासी अनुज कुमार ने बताया कि मेरी बहन रोमिता देवी की हत्या उसके पति के बड़े भाई अशोक मंडल एवं ससुर सुदामा मंडल ने की है। उन्होंने बताया कि मरी बहन की शादी 12 वर्ष पहले सुदामा मंडल के पुत्र दिनेश मंडल से हुई थी। शादी के बाद उन्हें एक बच्ची भी है जो अभी 6 वर्ष की है। 15 दिन पहले मेरे बहनोई दिनेश मंडल अपने गांव से मजदूरी करने के लिए प्रदेश गए हुए।

Whatsapp group Join

Thank you for reading this post, don't forget to subscribe!

घर पर मेरी बहन अकेली अपने 6 साल के बच्ची के साथ रह रही थी। इसी दौरान उसके ससुर सुदामा मंडल एवं पति के बड़े भाई अशोक मंडल ने मारपीट कर उसके बाद गमछे से गला घोट कर उसकी हत्या कर दी है। मारपीट को उन लोगो ने मेरी बहन का पैर भी तोड़ दिया है।अनुज कुमार ने बताया कि घटना मंगलवार की देर शाम की है।घटना को अंजाम देने के बाद अशोक मंडल ने मेरी मां को फोन कर कहा कि अपनी बेटी को अंतिम बार देखना है तो देख लो नहीं तो नहीं देख पाओगे। इसके बाद हम लोग जब यहां पहुंचे तो उसकी लाश पड़ी हुई थी। उन्होंने बताया कि यहां आकर पता चला कि मंगलवार को मेरे बहनोई के ममेरे भाई तीनटंगा निवासी रंजीत मंडल भी छोटी परबत्ता आया हुआ था।

मृतक महिला के पिता विलक्षण मंडल ने कहा कि शादी के कुछ दिन बाद से ही उसके ससुराल वालो द्वारा उसके साथ मारपीट करनी शुरू कर दी थी। इसको लेकर पंचायती भी हुई थी। लगातार ससुराल में उनके ससुर, सास, देवर, भेयसूर उसके साथ मारपीट करते रहते थे। शादी के बाद कई वर्षों तक मेरी पुत्री मेरे घर पर ही रहती थी। यहां रहना जब फिर शुरू किया तो उसके ससुराल वाले फिर से उसके साथ मारपीट करने लगे। उन्होंने कहा कि मेरी पुत्री के भेयेसूर अशोक मंडल, ससुर सुदामा मंडल, रंजीत मंडल सहित अन्य लोगो ने मिलकर मेरी पुत्री की गमछे से चाप चढ़ाकर हत्या कर दिया है।

वही जानकारी मिली है कि मृतक महिला रोमिता देवी का पति के ममेरे भाई रंजीत मंडल के साथ अवैध संबंध था। इसको लेकर हुए विवाद में महिला की हत्या हुई है। इधर घटना की सूचना मिलने पर इस्माइलपुर थाना अध्यक्ष मनी पासवान, दरोगा श्रीकांत राम पुलिस बलों के साथ घटनास्थल पर पहुंचे। जहां पुलिस परिजनों को से पूछताछ के बाद शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए अनुमंडल अस्पताल भेज दिया। थाना अध्यक्ष ने कहा कि घटना के संदर्भ में मृतक के पिता के बयान पर मामले की प्राथमिकी दर्ज कर ली गई। मृतक महिला के भेयसूर, ससुर, देवर सिहत अन्य को नामजद किया गया है। घटना का कारण पारिवारिक विवाद बताया जा रहा है। पुलिस मामले की छानबीन कर रही है और आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए पुलिस छापेमारी कर रही है